यूपी-यूके और मणिपुर ने दिए भगवा संकेत, पंजाब-गोवा में कांग्रेस

यूपी-यूके और मणिपुर ने दिए भगवा संकेत, पंजाब-गोवा में कांग्रेस
बदायूं में मतगणना स्थल पर तैनात जवान।

देश के पांच राज्यों में हुए विधान सभा चुनावों की मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में उत्तर प्रदेश में भाजपा बहुत आगे नजर आ रही है, दूसरे स्थान पर सपा-कांग्रेस और बसपा बहुत पीछे दिख रही है। उत्तराखंड में भी भाजपा आगे है, लेकिन पंजाब में कांग्रेस बढ़त ले गई है और यहाँ आम आदमी पार्टी और भाजपा में दूसरे नंबर की जंग चल रही है। गोवा और मणिपुर में भी भाजपा आगे नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल माने जा रहे हैं, यहाँ भाजपा ने लंबी बढ़त ले ली है। 295 से ज्यादा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन 75 सीटों पर आगे चल रहा है, इससे आगे गठबंधन बढ़ नहीं पा रहा है। 25 क्षेत्रों में बढ़त के साथ बसपा न सिर्फ तीसरे नंबर पर है, बल्कि बहुत पिछड़ गई है। अन्य दल और निर्दलीय भी एक दर्जन क्षेत्रों में बढ़त बनाये हुए हैं।

बात प्रदेश के वीवीआईपी प्रत्याशियों की करें, तो जसवंत नगर से शिवपाल सिंह यादव आगे चल रहे हैं। सांसद धर्मेन्द्र यादव के भाई अनुराग यादव सरोजनीनगर से आगे चल  रहे हैं। यौन शोषण के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति आगे चल रहे हैं। रामपुर में आजम खां आगे चल रहे हैं, लेकिन स्वार से उनके बेटे अब्दुला आजम पिछड़ रहे हैं। नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सभी क्षेत्रों में भाजपा आगे चल रही है। बदायूं जिले में सहसवान क्षेत्र से राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव आगे चल रहे हैं, वहीं बदायूं जिले के अन्य पांच क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी बढ़त बनाये हुए हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं)

Leave a Reply