निबंधन अधिकारी संघ ने किसानों को दिया एक दिन का वेतन

निबंधन अधिकारी संघ ने किसानों को दिया एक दिन का वेतन
संघ की संयुक्त सचिव व उपनिबन्धक डॉ. विवेक शर्मा
संघ की संयुक्त सचिव व उपनिबन्धक डॉ. विवेक शर्मा

प्राकृतिक आपदा से त्रस्त किसानों के दर्द को लेकर हर आँख नम है। उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन अधिकारी संघ ने किसानों की सहायता करने का संकल्प लिया है, जिसके तहत अधिकारी-कर्मचारी मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देंगे एवं सप्ताह में एक दिन भोजन भी नहीं करेंगे।

उत्तर प्रदेश स्टांप एवं निबंधन अधिकारी संघ की संयुक्त सचिव व बदायूं जिले की तहसील बिसौली में उपनिबन्धक पद पर कार्यरत डॉ. विवेक शर्मा ने बताया कि विभाग के समस्त अधिकारी व कर्मचारी सहायक महानिरीक्षक निबंधन के पास धनराशि जमा करेंगे, जिसके बाद एकत्रित धनराशि संघ के खाते में जमा करा दी जायेगी और फिर एक प्रतिनिधि मंडल उस राशि को चेक द्वारा मुख्यमंत्री को भेंट करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि निबंधन अधिकारियों की इस सहायता से किसानों को मदद मिलेगी।

Leave a Reply