भाजपा प्रत्याशी जीते, तो दातागंज जैसा आदर्श बनेगा हर नगर: हरीश

भाजपा प्रत्याशी जीते, तो दातागंज जैसा आदर्श बनेगा हर नगर: हरीश

बदायूं जिले में भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय चुनाव जीतने में जुट गई है। जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य ने आज बिल्सी और सहसवान नगर पालिका परिषद में पार्टी के प्रत्याशियों के कार्यालयों का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय भी सरकार होती है, जिसमें नगर के विकास के लिए भाजपा की जीत होना जरूरी है।

सहसवान में भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय का फीता काट कर उद्घाटन करने के बाद जिलाध्यक्ष हरीश कुमार शाक्य ने कहा कि जैसे प्रदेश और देश में सरकार होती है, वैसे ही स्थानीय निकाय की सरकार होती है, जिसका अपना बोर्ड होता है, निकाय की विकास में बड़ी भूमिका है। भाजपा चुनाव जीतने के लिए राजनीति नहीं करती, भाजपा देश और समाज बनाने के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों में जिले में एक मात्र स्थान पर भाजपा बहुमत में थी, जिसका उदाहरण जिले भर में दिया जाता है।

हरीश कुमार शाक्य ने कहा कि दातागंज में भाजपा के राजीव कुमार गुप्ता चेयरमैन थे, उन्होंने दातागंज को आदर्श नगर पंचायत बना दिया, जिसका उदाहरण हर कोई देता है, उन्होंने दातागंज को नगर पालिका भी बनवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे ही कार्य करते हैं। भाजपा चुनाव में जीतेगी, तो हर नगर दातागंज जैसा होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया, इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, दीक्षा माहेश्वरी, सौरभ माहेश्वरी, शिवप्रकाश सक्सेना, अम्बरीश गोयल, लालता प्रसाद शाक्य और आशीष शाक्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply