क्रिकेट खेलते समय जिलाधिकारी पवन कुमार का अंगूठा टूटा

क्रिकेट खेलते समय जिलाधिकारी पवन कुमार का अंगूठा टूटा
अंगूठा टूटने से पहले बल्लेबाजी करते डीएम पवन कुमार।
अंगूठा टूटने से पहले बल्लेबाजी करते डीएम पवन कुमार।

बदायूं के जिलाधिकारी पवन कुमार ऊर्जावान युवा हैं, वे शासकीय कार्यों के साथ सामाजिक, खेल और साहित्यिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेते रहते हैं। क्रिकेट के खेल में भाग लेना पवन कुमार को भारी पड़ गया है, क्योंकि उनके हाथ का अंगूठा टूट गया। जिलाधिकारी का घायल होना चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताते हैं कि छः नबंवर को ब्लूमिंगडेल स्कूल के स्टाफ और प्रशासनिक अफसरों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी पवन कुमार ने भी भाग लिया। बताते हैं कि खेल के दौरान पकड़ते समय गेंद उनके अंगूठे पर लग गई, जिससे वे कराह उठे। उस समय लगा कि खेल के दौरान लगने वाली सामान्य चोट ही है, लेकिन दर्द और सूजन बढ़ती चली गई, तो डॉक्टर को दिखाया गया, तब पता चला कि जिलाधिकारी के हाथ का अंगूठा टूट चुका है।

जिलाधिकारी पवन कुमार के टूटे हुए अंगूठे पर लोग कई तरह की टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। यहाँ यह भी बता दें कि पवन कुमार कवि भी हैं, उनकी एक किताब भी प्रकाशित हो चुकी है। 7 नबंवर को उन्होंने स्मृति वंदन महोत्सव में काव्य पाठ भी किया था।

Leave a Reply