कानून व्यवस्था तार-तार, भाजपा विधायक को गोली मारी, हमलावर फरार

कानून व्यवस्था तार-तार, भाजपा विधायक को गोली मारी, हमलावर फरार

लखीमपुर में भारतीय जनता पार्टी के विधायक योगेश वर्मा को होली के समारोह के दौरान पार्टी कार्यालय पर गोली मार दी गई। गोली विधायक के पैर में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया। विधायक को गोली लगने से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।

बेहतर कानून व्यवस्था का दावा करने वाली भाजपा के विधायक ही सुरक्षित नहीं हैं। बताते हैं कि सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक योगेश वर्मा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी कार्यालय पर होली मना रहे थे तभी, उन्हें गोली मार दी गई। गोली मारने के साथ ही कई फायर कर कार सवार हमलावर भाग गया। समर्थक घायल विधायक को तुलसी मेमोरियल अस्पताल ले गये, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद विधायक को घर भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, साथ ही पुलिस हमलावर को खोज रही है।

बता दें कि विधायक योगेश वर्मा विवादों का पर्याय बन गये हैं, उनके साथ कुछ न कुछ होता ही रहता है। 23-24 जुलाई 2017 की रात को राजगढ़ जाते समय ओवरब्रिज के पास सदर विधायक योगेश वर्मा व उनके प्रतिनिधि पर फायरिंग की गई दी थी। आरोप लगाया गया था कि अवैध खनन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply