जल संरक्षण: विधायक और डीएम ने श्रमदान कर लोगों को प्रेरित किया

जल संरक्षण: विधायक और डीएम ने श्रमदान कर लोगों को प्रेरित किया

बदायूं में जल संरक्षण आंदोलन के अंतर्गत जल बचाने के लिए जनपद में तालाबों में सफाई एवं खुदाई की गई। श्रमदान के माध्यमों से तालाब की खुदाई का काम युद्ध स्तर पर किया गया। गांव के लोगों ने फावड़ा लेकर तालाबों में खुदाई का कार्य किया। ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भी श्रमदान किया।

शनिवार को ग्राम पंचायत बनकोटा में सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने तालाब में खुदाई कर ग्रामीणों को श्रमदान करने को प्रेरित किया। जल संरक्षण पर विधायक ने कहा कि तालाब में बरसात का पानी ज्यादा से ज्यादा रोका जाए, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा बारिश का जल तालाबों में रोक लिया जाएगा, उतना ही भविष्य में जल की समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान भारत सरकार की बहुत महत्वपूर्ण पहल है, इसमें सभी लोग सहयोग अवश्य करें।

डीएम ने कहा कि प्रत्येक गांव पंचायत में जल संरक्षण हेतु आंदोलन चल रहा हैं और तालाबों की खुदाई का कार्य युद्ध स्तर चल रहा है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण आंदोलन लगातार चलेगा। वर्षा का जल बेकार चला जाता है, उसका संचयन कर के जल स्तर को ठीक करना है। वर्षा का जल खेती के काम में उपयोग कर के उपज बढ़ाएं। किसानों की आमदनी बढ़े तथा गर्मी के मौसम में पशुओं को पीने के पानी की कोई कठिनाई न हो। श्रमदान से वर्षा जल संचयन की व्यवस्था करना प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होना चाहिए।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply