धूम-धाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, लाभार्थियों को भेंट किये गये प्रशस्ति पत्र

धूम-धाम से मनाया गया उत्तर प्रदेश दिवस, लाभार्थियों को भेंट किये गये प्रशस्ति पत्र

बदायूं में उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य तमाम महत्वाकांक्षी योजनाओं को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र वितरित किए गए, साथ ही योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।

रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। राज्यमंत्री महेश चंद्र  गुप्ता ने सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया”, विधायक धर्मेन्द्र शाक्य “पप्पू भैया”, डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेन्द्र बहादुर सिंह और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ऋतु पुनिया के साथ कार्यक्रम का फीता काटकर, माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर तथा पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी अवलोकन किया, साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक, चाबी एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए।

राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में धूम-धाम से उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाए। पहले उद्योगपति उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने से डरते थे, लगाया हुआ उद्योग भी लेकर भाग जाया करते थे। आज अन्य प्रदेशों के भी उद्योगपति यूपी में उद्योग लगाने आ रहे हैं। पहले इसका नाम संयुक्त अवध प्रान्त था, 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रखा गया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश दिवस मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बारे में अच्छा सोचा और अच्छा हुआ, इसीलिए अच्छा सोचो, अच्छा होगा, आज नहीं तो कल होगा। आप और हम सब लोग अच्छा सोचें तो, अच्छा अच्छा ही होगा। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में तथा वर्तमान उत्तर प्रदेश में जमीन आसमान का अंतर है। प्रदेश में कहीं पर भी किसी प्रकार की गुंडागर्दी नहीं है।

उन्होंने कहा कि बिना भेदभाव के सरकार सभी योजनाओं का लाभ सभी को दे रही है। आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का गरीब लोगों को निःशुल्क इलाज बड़े अस्पतालों में मिल रहा है। उत्तर प्रदेश में सब अच्छा, अच्छा ही हो रहा है। कोरोना काल में मुख्यमंत्री ने रातों में जाग जग कर बाहर फंसे व्यक्तियों को लाने के लिए बसों की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कोरोना कॉल में सबसे अच्छा कार्य हुआ है तो, उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पिताजी का स्वर्गवास होने पर उन्होंने अपना दायित्व का निर्वहन करते हुए उनके अंतिम संस्कार में नहीं गए। मुख्यमंत्री रात-दिन जनता के हित के लिए सोचते रहते हैं। सब लोग अपने दायित्वों को सही से निर्वहन करने लगें तो, देश अपना विश्व गुरु फिर से बन जाएगा।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के साथ उत्तर प्रदेश दिवस भी है। एक भारत श्रेष्ठ भारत के नारे को संजोने के लिए एक होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में प्रदेश बहुत अच्छे से चल रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर हमेशा अग्रसर रहेगा। उन्होने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कहा कि बेटियों को अच्छे से शिक्षा दें और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दें। बेटियां किसी की भी हों, सभी का मान-सम्मान होना चाहिए।

विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश नाम दिया गया, इससे पहले संयुक्त प्रांत कहा जाता था। वास्तव में बहुत बड़ा प्रदेश था, उत्तराखंड के अलग होने के बाद भी क्षेत्रफल और जनसंख्या में काफी बड़ा होने के कारण पूरे विश्व में पहचान होती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने के रूप में प्रदेश को ऐसा मौका मिला कि गरीब कल्याणकारी योजना चलाकर नीचे स्तर तक विकास की गंगा बहाने का कार्य किया है। देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री सामूहिक मिलकर एक ऐसा प्रयास किया कि बिना भेद-भाव के सभी को लाभ मिला है। जहां जैसी आवश्यकता थी, वहां वैसा विकास किया गया। प्रदेश में पूरे देश के उद्यमियों ने इन्वेस्टर समिति के माध्यम से ढाई सौ करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया। इससे पहले कोई भी इन्वेस्टर यहां गुंडा राज होने के कारण इन्वेस्ट नहीं किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। उद्योग लगाने की प्रक्रिया को उनकी सरकार ने सरल बना दिया है, भारत को नई दिशा में ले जाने की ओर कार्य किया जा रहा है। उद्योगपति अब बेफिक्र होकर उत्तर प्रदेश में उद्योग लगायें, इससे उनका मुनाफा बढ़ेगा और प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा।

विधायक धर्मेंद्र कुमार शाक्य “पप्पूभैया” ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों और माफियाओं से होती थी। इन्वेस्टर समिति बना प्रदेश को उत्तर प्रदेश से उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य सरकार ने किया है। सरकार ने गरीबों को आवास एवं शौचालय देने का कार्य किया है। सरकार किसानों के लिए चिंता करती है कि उनकी आय दोगुनी कैसे हो। सरकार ने माताओं-बहनों को सम्मान एवं सुरक्षा देने का कार्य किया है। गरीब तबके के लोगों को योजनाओं का लाभ देकर एक मजबूत प्रदेश बनाने का कार्य हुआ है।

तत्पश्चात राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने डीएम कुमार प्रशांत, एसएसपी संकल्प शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार के साथ पहुंचकर शहीद भगत सिंह चौक का उद्घाटन किया। अब नवादा चौराहे को शहीद भगत सिंह चौक के नाम से जाना जाएगा तथा लाबेला चौक पर पहुंचकर भगवान परशुराम चौक का शिलान्यास किया। अब लाबेला चौक को भगवान परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply