वर्चस्व की जंग में अरविंद वार्ष्णेय पर राहुल वार्ष्णेय ने अचानक किया हमला

वर्चस्व की जंग में अरविंद वार्ष्णेय पर राहुल वार्ष्णेय ने अचानक किया हमला

बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में वर्चस्व की जंग में थप्पड़, घूंसे और लाठी-डंडे तक चल गये। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है, साथ ही घटना कस्बा व क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

वजीरगंज विकास क्षेत्र में सुमिता वार्ष्णेय ब्लॉक प्रमुख हैं, इनके पति अरविंद वार्ष्णेय राजनैतिक रूप से सक्रिय रहते हैं। राहुल वार्ष्णेय भी राजनैतिक रूप से सक्रिय हैं। अरविंद और राहुल सगे चचेरे-तहेरे भाई हैं, दोनों के बीच राजनैतिक वर्चस्व की जंग चल रही है, दोनों एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास करते रहते हैं।

बताते हैं कि रविवार को राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता का वजीरगंज में स्वागत समारोह आयोजित होना है। महेश चंद्र गुप्ता के आगमन को लेकर अरविंद वार्ष्णेय और ब्लॉक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय ने नगर को फ्लैक्स और होर्डिंग्स से पाट दिया है, इन्हीं के फोटो चारों ओर नजर आ रहे हैं।

फ्लैक्सी और होर्डिंग्स वार में राहुल पिछड़ गये, जिससे वे आहत हो गये। बताते हैं कि ब्लॉक प्रमुख सुमिता वार्ष्णेय, अरविंद वार्ष्णेय, भाजपा नेता जय कुमार और अन्य कई लोग राज्यमंत्री के कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर चर्चा कर रहे थे तभी, राहुल अपने कई साथियों को लेकर ब्लॉक कार्यालय में पहुंच गये और हमला बोल दिया।

बताते हैं कि अचानक हुए हमले से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर अरविंद वार्ष्णेय के समर्थक भी आ गये लेकिन, तब तक राहुल अपने साथियों के साथ जा चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। सूचना पर सीओ भी आ गये, वे प्रकरण की जाँच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। घटना वजीरगंज व क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply