11 अक्टूबर को होगा रामलीला का शुभारंभ, 21 को मरेगा रावण

11 अक्टूबर को होगा रामलीला का शुभारंभ, 21 को मरेगा रावण

बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में रामलीला महोत्सव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। भव्य समारोह के बीच 11 अक्टूबर को मुख्य अतिथि विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य द्वारा शुभारंभ किया जायेगा। रावण 21 अक्टूबर को मारा जायेगा और 22 अक्टूबर को महोत्सव का विधिवत समापन होगा।

श्री रामलीला महोत्सव- वजीरगंज के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सदर क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता व विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य होंगे, इनके द्वारा ही महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। राहुल वार्ष्णेय ने बताया कि 14 अक्टूबर को भव्य राम बारात निकलेगी, 21 अक्टूबर को रावण वध होगा एवं 22 अक्टूबर को विधिवत महोत्सव का समापन कर दिया जायेगा, इस बीच तमाम रंगारंग कार्यक्रम भी होंगे एवं मेले में महिलाओं व बच्चों के मनोरंजन के सभी साधन रहेंगे।

राहुल वार्ष्णेय ने बताया महोत्सव स्थल पर तेजी से तैयारियां चल रही हैं। कार्यकर्ता रात-दिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। महोत्सव में कस्बे के साथ क्षेत्र के लोगों को भी व्यक्तिगत रूप से शामिल किया जायेगा और महोत्सव को सामाजिक सहभागिता से भव्य बनाया जायेगा, इस अवसर पर रवि वार्ष्णेय, विमलेश गुप्ता, अनिल गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply