गिरफ्तारी न होने पर फेसबुक यूजर और सांसद का पुतला फूंका

गिरफ्तारी न होने पर फेसबुक यूजर और सांसद का पुतला फूंका

बदायूं जिले में मुस्लिम समाज के लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कस्बा वजीरगंज में गुस्ताख-ए-रसूल रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी न होने पर विरोध जताया गया। सांसद धर्मेन्द्र यादव पर भी आरोप लगाया गया एवं नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला जलाया गया।

कस्बा वजीरगंज में मुस्लिम वक्ताओं ने कहा धर्मेन्द्र यादव मुसलमानों के वोटों से जीत कर मुस्लिम विरोधी कार्य कर रहे हैं। भाजपा विधायक महेश गुप्ता और सपा सांसद धर्मेंद्र यादव की बहुत गहरी दोस्ती है, यह बात पूरा जिला जानता है। 2017 के विधान सभा चुनाव में धर्मेंद्र यादव ने पूरे जिले में भाजपा की मदद की थी, क्योंकि 2009 में भाजपा ने सांसद की मदद की थी, इसलिए धर्मेंद्र यादव भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। जिले की भाजपा और समाजवादी पार्टी में कोई भी फर्क नहीं है। जिले की सपा और भाजपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। मुस्लिम वक्ताओं ने कहा आबिद रजा हमारे नेता हैं और सदा हमारे नेता रहेंगे। धर्मेन्द्र यादव आरएसएस के एजेंट और मुसलमानों के दुश्मन हैं।

वक्ताओं ने कहा कि मोदी और योगी यादवों ने बनाये हैं, मुसलमानों ने नहीं, हम आम जनता हैं, ताज दे सकते हैं तो, ताज छीनना भी जानते है। रामेश्वर यादव की गिरफ्तारी न होने पर रोष प्रकट करते हुए पुतला फूंका गया, इस दौरान मौलाना शमीम खां, मो. तालिब हुसैन, डॉ. सलीम सुल्तान, असलम खान, अकरम खान, राहत खां, मंगल खां, खलील खान, शब्बन खान, भूरे खान, अनीस खान, अकील खान, मुन्ने पहलवान, सईद अंसारी और भूरे सभासद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply