कांवड़ यात्रा ने भक्तिमय बनाया वातावरण, विश्वजीत ने किया रुद्राभिषेक

कांवड़ यात्रा ने भक्तिमय बनाया वातावरण, विश्वजीत ने किया रुद्राभिषेक

बदायूं जिले का वातावरण भक्तिमय में नजर आ रहा है। कछला स्थित गंगा तट पर भगवाधारी भक्तों का हर समय विशाल मेला लगा रहता है। सड़कों पर चारों ओर भगवा धारण किये भक्तों की टोलियाँ नजर आ रही हैं, जो नाचते-गाते हुए भागीरथी के तट पर जा रहे हैं, वहां से जल लाकर मंदिरों में अभिषेक कर रहे हैं।

कांवड़ यात्रा में हजारों लोग प्रतिभाग करते हैं, जिससे श्रावण मास का पूरे वर्ष इंतजार किया जाता है। युवाओं और बच्चों के साथ कांवड़ यात्रा में इस बार महिलायें भी नजर आ रही हैं, जो पैदल यात्रा कर जल ला रही हैं और मंदिरों में जल चढ़ा कर पुण्य लाभ अर्जित करती दिख रही हैं। संगीतमय कांवड़ यात्रा लोगों को अतिरिक्त लुभा रही हैं। हालाँकि कुछेक स्थानों पर कान फोड़ू संगीत विवाद का भी कारण बन जाता है। विवाद को अपवाद मान कर छोड़ दिया जाये तो, कांवड़ यात्रायें लुभावनी ही नजर आ रही हैं।

श्रावण भक्ति का महीना माना जाता है। कांवड़ यात्रा के अलावा लोग अन्य तरीकों से भी पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। कोई कांवड़ यात्रा में सम्मलित होने वाले भक्तों की सेवा करता है, उनके लिए भंडारे की व्यवस्था करता है तो, कोई अन्य तरीकों से पुण्य कमाता है। सदर क्षेत्र से भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता के बेटे युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने पत्नी, माँ और अन्य परिजनों के साथ पैतृक गाँव दहगवां में स्थित प्राचीन मंदिर में जाकर रुद्राभिषेक किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply