विधायक के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर झूम उठा गरीब परिवार

बदायूं विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने मृतक आश्रित को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। विधायक ने कहा कि पिछली सरकारों में रिश्वत के बिना मृतक आश्रितों के आवेदन स्वीकार तक नहीं किये जाते थे लेकिन, भाजपा सरकार अभियान चला कर आश्रितों को नियुक्ति पत्र दे रही है।

वजीरगंज नगर पंचायत में स्थाई सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात देवेन्द्र कुमार की 16 मार्च को सेवाकाल के दौरान ही मृत्यु हो गई थी। देवेन्द्र की असमय मृत्यु होने से परिवार आर्थिक संकट से जूझने लगा था। परिवार की परेशानी की जानकारी सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को दी गई तो, उन्होंने ईओ शिवलाल राम को शासनादेश के अनुरूप मृतक आश्रित को लाभान्वित करने के निर्देश दिए थे। विधायक के निर्देश पर ईओ ने मृतक आश्रित अरुण के नाम नियुक्ति पत्र जारी कर दिया, जिसे विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अरुण कुमार को भेंट किया।

विधायक के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर अरुण कुमार और उसका पूरा परिवार बेहद खुश है। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों के साथ है। पिछली सरकार में मृतक आश्रित अफसरों के कार्यालयों के चक्कर ही लगाते रहते थे लेकिन, भाजपा सरकार अभियान चला कर नियुक्ति पत्र सौंप रही है, इस दौरान विधायक के पुत्र युवा नेता विश्वजीत गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित मौर्य, भाजपा महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, लेखाधिकारी शहंशाह अब्बास और नगर पंचायत में विधायक के प्रतिनिधि राहुल वार्ष्णेय उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply