सपा सरकार आने पर पुरानी व्यवस्था से ही बंटेगी बिजली: आबिद

सपा सरकार आने पर पुरानी व्यवस्था से ही बंटेगी बिजली: आबिद

बदायूं की विद्युत् वितरण व्यवस्था फ्रेंचाइजी को देने के विरोध में अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने सपा नेता व पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। फ्रेंचाइजी द्वारा मनमानी वसूली की जायेगी, जिससे बदायूं की गरीब जनता का शोषण होगा। आक्रोशित कर्मियों को आबिद रजा ने सांत्वना दी और ज्ञापन आगे भेजने का विश्वास दिलाया।

लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और मुरादाबाद के साथ बदायूं की विद्युत वितरण व्यवस्था निजी फ्रेंचाइजी को सौंपने की तैयारी की जा रही है। सपा के पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा को अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के पक्ष में तथा निजीकरण के विरोध में आबिद रजा ने अपना समर्थन पत्र राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री तथा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम प्रेषित किया। समर्थन पत्र में आबिद रजा द्वारा बताया गया है कि इस प्रकरण में संज्ञान लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि बेरोजगारी के दौर में उत्तर प्रदेश के बड़े उपक्रमों में से एक विद्युत विभाग के लाखों कर्मचारी बेरोजगार हो जायेंगे, गरीब जनता से प्राइवेट फ्रेंचाइजी मनमाना शुल्क वसूल करेंगी। बदायूं की गरीब जनता पर बहुत भार पड़ेगा, आबिद रजा ने राष्ट्रपति से अनुरोध किया है कि जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्त प्रकरण पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए समुचित आदेश प्रदान करने करें।

आबिद रजा ने कहा कि अगर अपनी हिटलरशाही के चलते भाजपा सरकार ने निजीकरण कर भी दिया तो, सपा की सरकार आने पर सांसद धर्मेंद्र यादव के सहयोग से अखिलेश यादव से अनुरोध कर निजीकरण को समाप्त कर पुनः पुरानी व्यवस्था लागू कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

ज्ञापन देने वालों में अधिशासी अभियंता छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता एस.सी. सागर, अवर अभियंता बिजेंदर सिंह, सहायक अभियंता दुर्गेश चौरसिया, सहायक अभियंता चंद्र कुमार पटेल, क्लर्क समरजीत, एसडीओ एसपी पांडे, सहायक अभियंता पवन सिंह ,सहायक अभियंता सुरेश और सहायक अभियंता एस. एन. सिंह आदि मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply