हाजी वसीम अंसारी बने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, सांसद ने दिया मनोनयन पत्र

हाजी वसीम अंसारी बने युवजन सभा के जिलाध्यक्ष, सांसद ने दिया मनोनयन पत्र

बदायूं जिले के समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खबर है। हाजी वसीम अहमद अंसारी को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने हाजी वसीम अहमद अंसारी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए बधाई भी दी।

हाजी वसीम अहमद अंसारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ कर चुके हैं एवं सभासद रहे हैं, साथ ही अंसारी समाज के साथ वे युवाओं के बीच लोकप्रिय माने जाते हैं। सांसद धर्मेन्द्र यादव की संस्तुति पर हाजी वसीम अहमद अंसारी को 2 अगस्त 2016 को युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।#

समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में विवाद शुरू हुआ तो, अखिलेश यादव के समर्थन में हाजी वसीम अहमद अंसारी ने पद से त्याग पत्र दे दिया था। हाजी वसीम अहमद अंसारी का त्याग पत्र स्वीकार कर लिया गया लेकिन, उनकी जगह किसी और को जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया। अखिलेश यादव के समर्थन में जिस-जिस ने त्याग पत्र दिए थे, उनके त्याग पत्र अस्वीकृत हो गये लेकिन, वसीम अहमद अंसारी का त्याग पत्र स्वीकृत कर लिया गया, जिसको लेकर गौतम संदेश ने खबर प्रकाशित की थी।

खबर प्रकाशित होने पर प्रकरण सांसद धर्मेन्द्र यादव के संज्ञान में पहुंचा तो, उन्होंने शीर्ष नेतृत्व से वार्ता कर हाजी वसीम अहमद अंसारी को पुनः जिलाध्यक्ष मनोनीत करा दिया। मनोनयन पत्र सौंपते हुए सांसद ने हाजी वसीम अहमद अंसारी को बधाई दी। युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव ने दस दिन के अंदर कार्यकारिणी गठित करने की अपेक्षा की है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply