धर्मेन्द्र यादव की जीत का अंतर इतना होना चाहिए कि देश में रिकॉर्ड बने

धर्मेन्द्र यादव की जीत का अंतर इतना होना चाहिए कि देश में रिकॉर्ड बने

बदायूं जिले में समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने नियुक्ति पत्र लेने के बाद लोकप्रिय युवा नेता व डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव से आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्रजेश यादव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जमीन पर जुट जाने का निर्देश दिया।

समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने बिल्सी निवासी सोहनपाल कश्यप को जिला महासचिव मनोनीत किया है। बिल्सी के ही निवासी अंकित यादव को जिला सचिव बनाया है एवं विकास क्षेत्र अंबियापुर के गाँव जरसैनी निवासी मीनू शर्मा को बिल्सी विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों से जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की अपेक्षा की है।

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद नव-निर्वाचित पदाधिकारी सोहनपाल कश्यप, अंकित यादव और मीनू शर्मा ने लोकप्रिय युवा नेता व डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव से आशीर्वाद प्राप्त किया। पदाधिकारी बनने पर सभी ने ब्रजेश यादव को धन्यवाद भी दिया, इस दौरान ब्रजेश यादव ने कहा कि अखिलेश यादव का सिपाही बनने का अवसर मिला है, यह गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियों में जुट जायें, इस बार सांसद धर्मेन्द्र यादव की जीत का अंतर इतना होना चाहिए कि देश में रिकॉर्ड बने।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply