नरोत्तम संभालेंगे युवजन सभा की कमान, वीरेंद्र बने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष

नरोत्तम संभालेंगे युवजन सभा की कमान, वीरेंद्र बने मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुये अपने युवा संगठनों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है युवजन सभा के जिलाध्यक्ष पद के लिये पुराने कर्मठ योद्धा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौधरी नरोत्तम सिंह यादव पर ही विश्वास जताया गया है, उन्हें प्रोन्नत कर अब युवजन सभा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं समाजवादी पार्टी पहली बार अपनी सीमायें तोड़ कर बाहर निकली है, इस बार जाति को महत्व न देकर जमीनी कार्यकर्ता वीरेन्द्र जाटव को मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है, दोनों ही युवा लोकप्रिय विधायक ब्रजेश यादव के चहेते माने जाते हैं

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पद पर चौधरी नरोत्तम सिंह यादव लंबे समय से कायम रहे हैं हालाँकि उनका दायित्व बदलने की अटकलें हर बार लगाई जाती हैं पर, लोकप्रिय विधायक ब्रजेश यादव के राइट हेंड माने जाने वाले नरोत्तम यादव के मार्ग में आने वाली समस्त बाधायें टल जाती हैं, इस बार उन्हें प्रोन्नत कर युवजन सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है नरोत्तम यादव की बात की जाये तो, वे लोहिया वाहिनी का संगठन जिले भर में तैयार करने को कड़ी मेहनत करते रहे हैं, इसीलिए उनका विकल्प तैयार नहीं हो पा रहा था

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड में जिलाध्यक्ष का दायित्व वीरेंद्र जाटव को दिया गया है वीरेंद्र जाटव धर्मेन्द्र यादव के भी करीबी हैं, वहीं विधायक ब्रजेश यादव के लेफ्ट हेंड कहे जाते हैं, साथ ही समाजवादी पार्टी इस बार पीडीए का नारा दे रही है, इस नारे में वीरेंद्र जाटव एक दम सटीक बैठते हैं अनुसूचित वर्ग से संबंध रखने वाले वीरेंद्र जाटव को जिलाध्यक्ष बनाने से समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में लाभ मिल सकता है, वहीं जातिवाद का दाग भी धुंधला हो सकता है वीरेंद्र जाटव जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिससे जमीन पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं में भी अच्छा संदेश जायेगा

घोषणा होने के बाद नरोत्तम यादव एवं वीरेंद्र जाटव विधायक ब्रजेश यादव के आवास पर पहुंचे तो, ब्रजेश यादव ने दोनों नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को बधाई देते हुये फूलमाला पहना कर स्वागत किया नरोत्तम यादव और वीरेंद्र जाटव ने कहा कि पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा लगा देंगे, वहीं ब्रजेश यादव ने कहा कि संगठन में सक्रिय और संघर्ष करने को तत्पर रहने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व दें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply