धर्मेन्द्र यादव को विशाल अंतर से जिताने में जुट जायें पदाधिकारी: ब्रजेश

धर्मेन्द्र यादव को विशाल अंतर से जिताने में जुट जायें पदाधिकारी: ब्रजेश

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के लोकप्रिय युवा नेता ब्रजेश यादव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भेंट किये। ब्रजेश यादव ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें देते हुए तत्काल चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष हाजी वसीम अहमद अंसारी ने श्याम सुंदर सिंह यादव को जिला सचिव मनोनीत किया है। रमन प्रताप सिंह को अधिवक्ता सभा का सहसवान विधान सभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव ने नियुक्ति पत्र भेंट किये, साथ ही शुभकामनायें देते हुए कहा कि युवाओं को जोड़ कर पार्टी को और मजबूत करें।

ब्रजेश यादव ने कहा कि सांसद धर्मेन्द्र यादव की जीत सुनिश्चित है लेकिन, हमें इस बार यह प्रयास करना है कि धर्मेन्द्र यादव का जीत का अंतर विशाल हो। सांसद जिस भाव से जिले के विकास की बात सोचते हैं और कार्य करते हैं, उन्हें उसका फल विशाल अंतर से जिता कर देना है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों और रीतियों का प्रचार-प्रसार करने में जुट जायें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply