सांसद आजम खां के जन्मदिन पर आबिद रजा के कार्यक्रम में उमड़ पड़ा जन सैलाब

सांसद आजम खां के जन्मदिन पर आबिद रजा के कार्यक्रम में उमड़ पड़ा जन सैलाब

बदायूं जिले में पहली बार समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद आजम खां का जन्मदिन तमाम स्थानों पर मनाया गया। आजम खां 73 वर्ष के हो गये हैं पर, इतने लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर पहली बार जन्मदिन क्यों मनाया। आजम खां के प्रति अचानक से इतना प्रेम इतने लोगों में जागृत क्यों हो गया, इसके भी राजनैतिक कारण हो सकते हैं, इस विवादित तथ्य पर बात करने की जगह उनके जन्मदिन की ही बात करते हैं।

आजम खां के जन्मदिन के अवसर पर जिले भर में सबसे बड़ा समारोह आजम खां के चहेते नेता पूर्व मंत्री आबिद रजा ने एक निजी बारात घर में आयोजित किया। जिले भर के गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया। बताते हैं कि एक-डेढ़ हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी लेकिन, कई हजार लोगों के आ जाने से थोड़ी सी अफरा-तफरी भी हो गई। गणमान्य नागरिकों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रजा ने 73 किग्रा का केक काटा और एक-दूसरे को केक खिला कर बधाई दी। आबिद रजा ने कहा कि आजम खां नौ बार के विधायक हैं, सांसद हैं, कैबिनेट मंत्री रहे हैं, उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जौहर यूनिवर्सिटी बना कर उल्लेखनीय कार्य किया है, ऐसे जनप्रिय नेता के साथ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है, उन्होंने हजारों लोगों के साथ उनके स्वास्थ्य और दीर्घायु को लेकर दुआ की, इस दौरान सहसवान के पूर्व चेयरमैन नुरुद्दीन, दातागंज के पूर्व चेयरमैन इश्हाक के साथ शहर के तमाम गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व प्रधान, प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

कस्बा बिल्सी में तहजीब बाबू के आवास पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ‘पप्पी भैया’ के नेतृत्व में आजम खां का केक काट कर भव्य जन्मदिन मनाया गया। रईस अहमद, ललित गिरी, अजमल खां, सिक्की वार्ष्णेय, टेड़ामाल अग्रवाल, बंटी चौधरी, फईम अहमद, राममोहन यादव और टीटू जैन सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। आजम खां की पत्नी विधायक तंजीम फातिमा ने समारोह को वीडियो कॉल के द्वारा देखा। तहजीब बाबू ने समारोह में शामिल हुए लोगों का आभार जताया।

इसके अलावा समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया, यहाँ अधिकांश पदाधिकारी उपस्थित रहे। सहसवान में ब्रजेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने आजम खां का जन्मदिन मनाया और गरीब बच्चों को भोजन वितरित कर आजम खां के लिए दुआ की गई। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने तमाम लोगों के साथ मजार पर चादर चढ़ाई। सर्व समाज युवा शक्ति मंच ने भी जोरदार तरीके जन्मदिन मनाया। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अफसर अली खान, राष्ट्रीय महासचिव कौसर अली खान, मंच के प्रदेश अध्यक्ष शारूख मसूदी, मंच के उपाध्यक्ष डॉ. टिंकू, डॉ. बिलाल, इकबाल, फैसल खान, विकार उददीन, रेहान अल्वी और शहजाद पीरजी मौजूद रहे।

पूर्व सभासद तनवीर हसन खां के आवास पर जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, इस अवसर पर तनवीर हसन खान ने केक काटा, उनके साथ राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिला अध्यक्ष हाजी अबू बक्र अंसारी, पूर्व सभासद आमिर अंसारी, कैफी जैदी, सपा के जिला सचिव फहीमुद्दीन, जावेद पीर जी, अकील खान, तारिक, सोहराब खान, तारीख उस्मानी, जिया अंसारी, अनवर गद्दी और अमित गुप्ता मौजूद रहे। फरहत अली, अली अल्वी, फैजान आजाद, सब्बू खान, यूनुस अल्वी, कल्लू पीर जी, अखलाक अंसारी, जुगनू खान और नदीम अंसारी ने आजम खां का जन्मदिन मनाया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply