स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के पदचिन्हों पर चल कर सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया

स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव के पदचिन्हों पर चल कर सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के पितामह कहे जाने वाले, दशकों तक मिनी मुख्यमंत्री के रूप में विख्यात रहे, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में स्वतंत्र प्रभार के रूप में राज्यमंत्री का दायित्व निभा चुके एवं जीवन पर्यंत जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव की 74वीं जयंती पर गोष्ठी आयोजित की गई। नौशेरा स्थित फॉर्म हाउस पर गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने की एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जसराना के विधायक सचिन यादव एवं सिरसागंज से विधायक सर्वेश यादव उपस्थित रहे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया।

पूर्व राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी सिंह यादव ने अपना पूरा जीवन बदायूं की जनता की सेवा में लगा दिया, उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने फर्श से अर्श का सफर तय किया, जब-जब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी तब-तब बदायूं की ओर से नेता जी के आशीर्वाद से सरकार में उन्होंने बदायूं का नेतृत्व किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन बदायूं सहित पूरे उत्तर प्रदेश की जनता के लिये संघर्ष करने में लगा दिया। आज उनकी जयंती पर हम सभी साथी यह संकल्प लेते हैं कि सदैव जनता के हितों के लिए संघर्ष करते रहेंगे और भविष्य में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेंगे।

विशिष्ट अतिथि जसराना से विधायक सचिन यादव व सिरसागंज से विधायक सर्वेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी सिंह की पहचान श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव अति निकटतम व्यक्तियों जानी जाती थी। जब-जब उत्तर प्रदेश में सपा सरकार बनी, उन्होंने पूरे प्रदेश में विकास कार्य कराये और लोगों की भलाई के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कराया। हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनसे संघर्ष करना सीखा। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए उनके बेटे पूर्व विधायक आशीष यादव व उनके नाती विधायक हिमांशु यादव जनता की सेवा कर रहे हैं।

पूर्व विधायक आशीष यादव व शेखुपुर से विधायक हिमांशु यादव ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज उनकी जयंती के अवसर पर उनके साथ बिताए गए पलों को याद करते हुए हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं, स्वर्गीय बाबू जी ने अपने क्षेत्र की जनता को सदैव प्राथमिकता पर रखा, उनकी जनता ही उनकी अमूल्य धरोवर थी, सुबह से लेकर शाम तक लोग उनके पास अपनी समस्याओं को लेकर आते थे और बाबू जी उनकी बात को सुनकर उनका निस्तारण करते थे। आज उनकी जयंती पर हम संकल्प लेते हैं कि बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर लोगों की सेवा जीवन पर्यंत करते रहें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश यादव, प्रत्याशी सदस्य विधान परिषद शिवप्रताप सिंह, सुरेश पाल सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख देवेंद्र यादव, निवर्तमान चेयरमैन अबरार अहमद, कैप्टन अर्जुन, दलवीर सिंह यादव, सुहेल सिद्दीकी, साजिद अली, कृष्णपाल सिंह उर्फ गुरु, बलवीर सिंह यादव, पान सिंह यादव, जमीर खान, अरविंद यादव, विजेंदर यादव, ओमवीर सिंह, बिलाल उद्दीन, हाफिज इरफान, डॉ. शकील अहमद, अशोक कुमार सिंह, सुखवीर सिंह, अर्जुन पाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply