ब्रजेश यादव के चहेते रामेश्वर शाक्य बने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष

ब्रजेश यादव के चहेते रामेश्वर शाक्य बने पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के दो कर्मठ व्यक्तियों को बड़ा दायित्व मिला है। देवपाल पाल सिंह को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव व रामेश्वर शाक्य को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नामित किया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सांसद धर्मेन्द्र यादव के आवास पर प्रतिनिधि द्वारा पत्र सौंपे गये।

इस्लामनगर विकास क्षेत्र के गाँव करियामई निवासी रामेश्वर शाक्य जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं, उनकी आम जनता के बीच मजबूत पकड़ है, साथ ही रामेश्वर शाक्य डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव के चहेते हैं। सहसवान विधान सभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि, जिले भर में लोग जानते हैं कि ब्रजेश यादव रामेश्वर शाक्य को बेहद प्रेम करते हैं। ब्रजेश यादव क्षेत्र में हों तो, उनके काफिले की किसी न किसी गाड़ी में रामेश्वर शाक्य निश्चित ही बैठे होंगे। रामेश्वर शाक्य को ब्रजेश यादव का चहेता होने का ही लाभ मिला है, उन्हें समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत कर दिया गया है।

युवा नेता ब्रजेश यादव की पहल और सांसद धर्मेन्द्र यादव की संस्तुति पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम प्रजापति ने रामेश्वर शाक्य को 10 दिन के अंदर कार्यकारिणी गठित करने का निर्देश दिया है, साथ ही देवपाल पाल सिंह को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को सांसद के आवास पर उनके प्रतिनिधि ने नियुक्ति पत्र भेंट किये, इस दौरान रईस अहमद, फैजान, गौरव पटेल और भानु प्रताप यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply