देवेन्द्र शाक्य बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष

देवेन्द्र शाक्य बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष

बदायूं जिले के निवासी देवेन्द्र पाल सिंह शाक्य को समाजवादी पार्टी में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सांसद धर्मेन्द्र यादव व जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने देवेन्द्र कुमार सिंह शाक्य को मनोनयन पत्र सौंपा और पार्टी को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया।

पढ़ें: धर्मेन्द्र यादव सही हैं या, आबिद रजा? वोट देकर पोल में शामिल हों

देवेन्द्र कुमार सिंह शाक्य महान दल छोड़ कर पिछले दिनों समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। देवेन्द्र के छोड़ने से महान दल जिले में समाप्त सा हो गया है। सांसद धर्मेन्द्र यादव का दिल जीतने में देवेन्द्र सफल रहे हैं, जिससे उन्हें बड़ा दायित्व दिया गया है। सांसद धर्मेन्द्र यादव की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बिनावर थाना क्षेत्र के गाँव रुखड़ा निवासी देवेन्द्र कुमार सिंह शाक्य को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

सांसद धर्मेन्द्र यादव और जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने देवेन्द्र कुमार सिंह शाक्य को मनोनयन पत्र सौंपा, साथ ही आह्वान किया कि वे न सिर्फ जिले में बल्कि, प्रदेश में समाजवादी पार्टी को और मजबूत करने की दिशा में कार्य करें। देवेन्द्र के प्रांतीय उपाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply