ब्रजेश यादव ने मनाई ईद, रामेश्वर और हिमांशु का किया स्वागत

ब्रजेश यादव ने मनाई ईद, रामेश्वर और हिमांशु का किया स्वागत

बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में सपा के युवा नेता ब्रजेश यादव ने गाँव-गाँव जाकर समर्थकों के साथ ईद मनाई और उन्हें गले मिल कर बधाई दी। ब्रजेश यादव ने अपने चहेते सपा पिछड़ा वर्ग के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य का स्वागत भी किया।

ईद के चलते समाजवादी पार्टी के युवा नेता व पूर्व डीसीबी चेयरमैन ब्रजेश यादव सुबह ही अपने काफिले के साथ सहसवान विधान सभा क्षेत्र में पहुंच गये। ब्रजेश यादव करी निजामुद्दीन, नैनो बागवाला, जरैंठा और कस्बा इस्लामनगर सहित तमाम गांवों में पहुंचे और समर्थकों के साथ ईद मनाई, इस दौरान लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नरोत्तम सिंह, संदीप सिंह, रवेन्द्र शाक्य, वाहिद खान, वसीम खान, रजी अहमद, शानू चौधरी, लताफत हुसैन, धर्मेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

इससे पहले ब्रजेश यादव ने समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रामेश्वर शाक्य का अपने आवास पर ही स्वागत किया, साथ ही समाजवादी नौजवान सभा के नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय को माला पहना कर स्वागत किया, उन्होंने आह्वान किया कि जिले भर में जमीनी स्तर पर समाजवादी पार्टी को और मजबूती प्रदान करने में जुट जायें।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply