नाधा में उमड़ पड़ा लाल सैलाब, ब्रजेश यादव ने भाजपा सरकार उखाड़ने का किया आह्वान

नाधा में उमड़ पड़ा लाल सैलाब, ब्रजेश यादव ने भाजपा सरकार उखाड़ने का किया आह्वान

बदायूं जिले के सहसवान विधान सभा क्षेत्र में स्थित गाँव नाधा में लाल सैलाब उमड़ पड़ा। समाजवादी लोहिया वाहिनी की विधान सभा स्तरीय बैठक में उमड़े जन सैलाब ने भाजपा सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया, वहीं ब्रजेश यादव ने हुंकार भरी तो, उपस्थित जन-समूह जय-जयकार कर उठा।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं सहसवान क्षेत्र के विधायक ओमकार सिंह यादव  ने कहा है कि भाजपा की सरकार ने सहसवान विधानसभा क्षेत्र को विकास के नाम पर सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम किया है, अब दो महीने का समय बचा है, उन्होंने जनता से आह्वान करते हुए कहा है कि जनता अब भाजपा सरकार को प्रदेश से वोट की चोट से उखाड़ कर फेंकने का काम करेगी और अखिलेश यादव को प्रदेश की जनता पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

विशिष्ट अतिथि डीसीबी के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के झूंठ से हर वर्ग त्रस्त हो चुका है, भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ झूंठे वादों के अलावा जनता को और कुछ भी नहीं दिया गया है, भाजपा सरकार में किसान परेशान, नौजवान परेशान, व्यापारी परेशान, मजदूर परेशान, सब परेशान ही हैं, भाजपा सरकार ने सिर्फ वादे कर जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने हर गाँव में बिजली पहुंचा दी लेकिन, भाजपा सरकार बिजली तक नहीं दे पा रही है, ऐसे में किसान सिंचाई कैसे कर पायेगा।

लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष चौ. नरोत्तम सिंह यादव ने नव-मनोनीत लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने बूथ को मजबूत करें। उन्होंने बैठक में आये सभी लोगों का आभार जताया। बैठक में चंद्रकेश यादव, लताफत, हुसैन, दुर्वेश यादव, महेश यादव, राजेन्द्र उपाध्याय, करतार सिंह यादव, नरेश यादव, वीरेश यादव, अवधेश यादव, सलीम, हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, दीपक जाटव, राधेश्याम यादव, शानू चौधरी, सोनू यादव, विक्रांत वशिष्ठ, मुरारी, श्यामवीर सिंह और गिरिराज सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply