विधायक ब्रजेश यादव बरेली नगर निगम में समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक नियुक्त

विधायक ब्रजेश यादव बरेली नगर निगम में समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक नियुक्त

बदायूं जिले के लोकप्रिय युवा नेता एवं विधायक ब्रजेश यादव को समाजवादी पार्टी में बड़ा दायित्व मिला है। सूचना आते ही विधायक ब्रजेश यादव के समर्थक खुशी से झूम उठे। विधायक ब्रजेश यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की बात कही।

उत्तर प्रदेश के नगर निगमों में चुनाव की तैयारी के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं। बरेली नगर निगम फतेह करने का दायित्व अखिलेश यादव ने विधायक ब्रजेश यादव को दिया है, वे विधायक महबूब अली के साथ चुनाव जीतने की रणनीति बनायेंगे, साथ ही समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी के लिए सशक्त प्रत्याशी चयनित करेंगे। विधायक ब्रजेश यादव का कहना है कि वे जन्म से ही समाजवादी हैं, उनके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आदेश सर्वोपरि है, उन्होंने जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

यह भी बता दें कि ब्रजेश यादव सहसवान विधान सभा क्षेत्र से पहली बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गये हैं, उनके पिता ओमकार सिंह यादव कई बार विधायक रहे हैं, साथ ही वे अखिलेश यादव के मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री भी रह चुके हैं। युवा विधायक ब्रजेश यादव को बरेली नगर निगम का पर्यवेक्षक बनाना बड़ी बात मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में उनके समर्थक झूमते दिखाई दे रहे हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply