सरकार के विरुद्ध सपाई दहाड़े, पुलिस ने खड़े होकर जलवाई बाइक

सरकार के विरुद्ध सपाई दहाड़े, पुलिस ने खड़े होकर जलवाई बाइक

बदायूं जिले में समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आह्वान पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, किसानों के गन्ना बकाया, कर्ज माफी, विश्वविद्यालयों में फीस वृद्धि, भ्रष्टाचार और मंहगाई को लेकर सपा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय और विधान सभा क्षेत्रों में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, वहीं सदर कोतवाली पुलिस ने खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों का साथ दिया और आगजनी की घटना करवाई।

गांधी नगर स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित किये गये धरने की अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि आरएसएस के एजेंडे जातिवाद, साम्प्रदायिकता एवं समाज को तोड़ने वाली उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। बाबा साहब अम्बेडकर के संविधान पर प्रति-दिन हमले हो रहे हैं, किसान, कमजोर, दलित, पिछड़े एवं अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रदेश में चारों तरफ महिलाओं व बच्चियों के साथ दुष्कर्म तथा हत्याओं की जघन्य घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया की स्वतंत्रता को भी कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पिछली सपा सरकार में युवाओं को रोजगार मिला परन्तु, वर्तमान समय में लाखों बेरोजगार भाजपा नेताओं की जुमलेबाजी का शिकार हुए हैं। समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, किसानों, अल्पसंख्यकों, व्यापारियों, महिलाओं की समस्याओं को लेकर सड़क पर संघर्ष करने के लिए मजबूर हो गयी है तथा, आने वाले समय में आम जनता के हितों के लिए उनके कंधे से कंधा मिलाकर न्याय की लड़ाई लड़ने को सदैव तत्पर है।

इस मौके पर सुरेश पाल सिंह चौहान, बलवीर सिंह यादव, अहमद परवेज, मुख्तार अहमद, स्वाले चौधरी, राजेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, वीरेन्द्र जाटव, अनीस सिद्दीकी, अशोक यादव, ओमवीर सिंह, दिनेश धारा, राजू यादव, सतीश गुप्ता, अवधेश यादव, सगीर अली, जीतेश लाल, जमीर खां, फरहत अली, जहांगीर खां, गौरव यादव, सुहैल सिद्दीकी, अवनीश यादव, के.पी. सिंह, विपिन यादव और प्रभात अग्रवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन गुलफाम सिंह यादव ने किया। सपा कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भी दिया।

सहसवान विधान सभा क्षेत्र में जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन ब्रजेश यादव के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया, इस दौरान ब्रजेश यादव ने भाजपा सरकारों के विरुद्ध आग उगली। विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष नवाब सिंह यादव, नगर अध्यक्ष शुएब नकवी, नेम सिंह यादव, खलीख अहमद खां, आकाश मिश्रा, वासित हुसैन, चौधरी नरोत्तम सिंह यादव, जितेंद्र यादव, प्यारे मियां, अकरम कुरैशी, शरीफ अहमद, भूरे, वकील अहमद, जकी अहमद, शानू चौधरी, लताफत, ताबिश जमशेद, मोहम्मद सालिक, आरएस यादव, मसर्रत चौधरी, मुर्तजा अली, अनवर अंसारी, दुर्वेश यादव और शब्बर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

इसी तरह बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया गया, यहाँ विमल कृष्ण अग्रवाल, रविन्द शाक्य, तहजीब बाबू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बिसौली विधान सभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया लेकिन, पूर्व विधायक आशुतोष मौर्य “राजू” नहीं दिखे। दातागंज विधान सभा क्षेत्र में भी प्रदर्शन किया गया। जिला मुख्यालय पर कुछेक कांग्रेसी भी प्रदर्शन करते दिखाई दिए। लाबेला चौक पर कोतवाली पुलिस प्रदर्शनकारियों के साथ नजर आई। पुलिस ने खड़े होकर बाइक में आग लगवाई ताकि, आगजनी के चलते बड़ी खबर बन सके। बता दें कि कांग्रेसी खबरों में आने के लिए पुरानी बाइक खरीद कर लाये थे, जिसे पुलिस की मिलीभगत के चलते आग के हवाले कर दिया गया, जबकि धारा- 144 लगी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply