होम्योपैथी क्लीनिक पर लूट, डॉक्टर को चाकू मार कर किया घायल

होम्योपैथी क्लीनिक पर लूट, डॉक्टर को चाकू मार कर किया घायल

बदायूं में क्लीनिक पर खुलेआम एक डॉक्टर को चाकू मार कर घायल कर दिया। लूट की वारदात को अंजाम देकर हमलावर कार से आसानी से फरार हो गये। घायल डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस वारदात की जाँच करने में जुट गई है।

सदर कोतवाली क्षेत्र में जैन मंदिर के निकट डॉ. कौशल गुप्ता का होम्योपैथी क्लीनिक है। कौशल एनएचएम योजना के अंतर्गत संविदा पर भी नौकरी करता है। बताते हैं कि डॉक्टर क्लीनिक पर बैठा था तभी, जायलो कार से दो लोग आये और गल्ले से दस हजार रुपया एवं अंगूठी लूट ली। विरोध करने पर डॉक्टर को चाकू मार कर घायल कर दिया। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले हमलावर फरार हो गये। घायल ने सदर कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जाँच कर रही है।

बताया जाता है कि डॉक्टर और हमलावरों के बीच रुपयों की उधारी को लेकर विवाद चल रहा है, इसी को लेकर आज दोनों के बीच नोंक-झोंक और झगड़ा हुआ, जिसमें चाबी से डॉक्टर के गले पर चोट लग गई। लोग लूट की वारदात को सच नहीं मान रहे हैं। जो भी है। पुलिस की जाँच में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply