पीडब्ल्यूडी में हुआ संघ भवन का लोकार्पण, कर्मचारी सम्मानित

पीडब्ल्यूडी में हुआ संघ भवन का लोकार्पण, कर्मचारी सम्मानित

बदायूं में पी. डब्लू. डी. नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने संघ भवन का सौन्दर्यकरण कराया है, जिसका लोकार्पण अधीक्षण अभियंता इंजीनियर कृष्ण चन्द्र वर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष ए. एच. रिजवी एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीनिवास शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। कृष्ण चंद्र वर्मा ने कहा इस प्रकार के रचनात्मक कार्य संघो द्वारा सम्पादित कराने से कर्मचारियो में सामजंस्य स्थापित होता है।

श्रीनिवास शर्मा प्रान्तीय कोषध्यक्ष ने कहा कि जिला शाखा ने यह कार्य संघ हित में अच्छा किया है, इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता कृष्ण चंद्र वर्मा एवं अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड को उत्कृष्ठ सेवा सम्मान से सम्मनित किया गया। कार्यक्रम में रविन्द्र मोहन सक्सेना, राजीव सिंह राठौर व लोक निर्माण परिवार समिति के संयोजक मानव कुमार शर्मा को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डिप्लोमा इंजिनियर संघ के अध्यक्ष रामनरेश मौर्य, जिला सचिव अशोक कुमार, अजय गंगवार, महेन्द्रपाल वर्मा, प्रेमपाल सिंह, सुधीर सक्सेना, निशात हैदर, राजकुमार कश्यप, सुरेश चन्द्र मौर्य, अब्दुल गफूर, अरविन्द मिश्रा, सर्वेश सक्सेना, रामप्रकाश शर्मा, गजेन्द्र सिंह, मान सिंह, संजीव कुमार, अनूप सक्सेना, के. के. शर्मा, महीपाल, रक्षपाल, कुलदीप शर्मा, राम सिंह, सोरन लाल, महेन्द्र पाल, रामपाल, राम निवास, भगवान देवी, सुशीला, रामचन्द्र, देवेन्द्र भारती, कसीम खाँ, रोहित साहू, भोपाल सिंह, उमाशंकर, अकील खां, ओमकार, नेम सिंह, नरेशपाल, ब्रजपाल, रफत, अजीज, वीरेश सक्सेना, ओमी और भीष्म पाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचाालन क्षेत्रीय महामंत्री श्रीनिवास शर्मा ने किया एवं अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह ने की।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply