शादी न करने पर युवती को मारी गोली, मौत, बहन घायल

शादी न करने पर युवती को मारी गोली, मौत, बहन घायल

बदायूं जिले में महिलाओं की हालत तालिबानी इलाके से भी बदतर होती जा रही है। जब, जहाँ और जैसे मन में आ रहा है, वह वैसे महिलाओं को शिकार बना रहा है। घर के अंदर युवती को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। बहन को बचाने आई छोटी बहन को भी घायल कर दिया। जघन्य वारदात को अंजाम देकर हमलावर आसानी से फरार हो गये।

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित रामनाथ कॉलोनी की है, यहाँ उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा जलालपुर निवासी रमाकांत मिश्रा की इलू और उर्फ लवली मिश्रा एवं नीरज मिश्रा नाम की बेटियां चाचा श्यामवीर मिश्रा के पास रहती थीं। बताते हैं कि गाँव का ही एक लड़का इलू पर शादी का दबाव बना रहा था, वह भाई और दो बहनों के साथ आज शाम लगभग 6 बजे घर आ धमका। बताते हैं कि इलू ने शादी करने से मना कर दिया, तो सभी ने इलू पर हमला कर दिया। छोटी बहन नीरज बचाने आई, तो उसे भी घायल कर दिया। अंत में इलू को गोली मार कर सभी फरार हो गये। गोली लगने से इलू की मौत हो गई। घायल नीरज ने बताया कि उसने यूपी- 100 पर कॉल करने का निरंतर प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगा।

घटना के बारे में पुलिस को पता चला, तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सीओ (सिटी) और फिर बाद में एएसपी (सिटी) अस्पताल पहुंच गये। एएसपी (सिटी) कमल किशोर ने पीड़ित पक्ष से बात की। बाद में अस्पताल एसएसपी चन्द्रप्रकाश भी पहुंच गये, उन्होंने बताया कि हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने टीम गठित कर दी है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply