बच्चे का जंगल में ले जाकर यौन उत्पीड़न, आरोपी मो. आमीन गिरफ्तार

बदायूं जिले में बहशियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। मानसिक रूप से विप्क्षित लोग यौन उत्पीड़न की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। अब सात वर्षीय बच्चा एक भेड़िये का शिकार बना है। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। घटना को लेकर क्षेत्र में रोष व्याप्त है।

दिल दहला देने वाली दुस्साहसिक वारदात कादरचौक की है। मो. आमीन नाम के युवक पर शैतान सवार हुआ तो, वह दोपहर के समय सात वर्ष के एक बच्चे को खाने की वस्तु के बहाने अपने साथ जंगल की ओर बहला-फुसला कर ले गया। एकांत में जाकर आमीन ने मासूम का बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया। बच्चा चीखता-चिल्लाता रहा पर, बहशी पर बच्चे के दर्द का कोई असर नहीं हुआ। घटना को अंजाम देने के बाद बहशी ने बच्चा मुक्त कर दिया।

बच्चे की हालत दयनीय थी, सो तत्काल घटना का पता चल गया। लोगों ने आमीन को बच्चे को ले जाते देखा था। परिजनों ने तत्काल पुलिस सूचना दी और नामजद तहरीर भी दे दी। पुलिस ने आरोपी आमीन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। घायल बच्चे को उपचार के लिए भेज दिया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply