13 वर्षीय किशोरी को चारपाई सहित अगवा किया, यौन उत्पीड़न कर छोड़ा

13 वर्षीय किशोरी को चारपाई सहित अगवा किया, यौन उत्पीड़न कर छोड़ा

बदायूं जिले में यौन उत्पीड़न की बाढ़ पुलिस रोक नहीं पा रही है। जिले भर में महिलाओं की हालत बेहद खराब नजर आ रही है। एक और किशोरी को चारपाई सहित अगवा कर लिया गया, जिसके बाद उसका बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया। क्षेत्र में दहशत का माहौल नजर आ रहा है।

जघन्य वारदात उसावां थाना क्षेत्र की है। क्षेत्र के एक गाँव से बीती रात किशोरी को चारपाई सहित अगवा कर लिया गया। बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय किशोरी सो रही थी तभी, उसे अगवा कर लिया गया और फिर उसका बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़ित किशोरी रोती-चीखती हुई रात लगभग 12 बजे घर लौटी, जिसके बाद घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजन पीड़ित किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और फिर वारदात के बारे में पुलिस को बताया।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया है। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। किशोरी के साथ हुई जघन्य वारदात के चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल नजर आ रहा है। पुलिस अभी तक आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply