महिला के हाथ-पैर बांध पर सामूहिक बलात्कार, एक और महिला उठाई

महिला के हाथ-पैर बांध पर सामूहिक बलात्कार, एक और महिला उठाई

बदायूं जिले में तालिबानी शासन नजर आ रहा है। जिले भर में महिलाओं को जानवरों की तरह रौंदा जा रहा है। पांच वर्ष की बच्ची हो, या पचास वर्ष की महिला, सबको दरिंदे निशाने पर ले रहे हैं। आज यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज वारदातें प्रकाश में आई हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल नजर आ रहा है।

उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में शौच को गई विवाहिता को दरिंदे उठा ले गये। बताया जा रहा है कि जंगल में ले जाकर दरिंदों ने विवाहिता का बेरहमी से यौन उत्पीड़न किया। दरिंदों ने विवाहिता के हाथ-पैर बांध दिए थे एवं मुंह में कपड़ा भी ठूंस दिया था। दरिंदे भूख शांत कर विवाहिता को बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गये। घटना सुबह पांच बजे की है। महिला जब काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों को महिला बंधी हुई बेहोश अवस्था में जंगल में पड़ी मिली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पीड़ित को महिला अस्पताल लाया गया, पर काफी देर तक उसे महिला अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। पीड़ित को बाद में जिला पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने अस्पताल पहुंच कर हालात देखे, लेकिन अभी तक महिला को होश नहीं आया है।

दूसरी वारदात भी उझानी कोतवाली क्षेत्र की है। दूसरे गाँव में एक अन्य महिला तेरहवीं की दावत में मायके आई थी। सुबह लगभग नौ बजे वह शौच के लिए गई, तभी एक युवक ने उसे दबोच लिया। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और डरा-धमका कर उसका यौन उत्पीड़न कर के भाग गया। घटना की तहरीर दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply