पेड़ पर लटका मिला दलित बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

पेड़ पर लटका मिला दलित बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

बदायूं जिले में कानून व्यवस्था लगातार खराब होती नजर आ रही है। पेड़ पर एक दलित वृद्ध का शव लटका मिला है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

दुस्साहसिक वारदात उझानी कोतवाली क्षेत्र की है। गाँव मिर्जापुर निवासी मुंशी लाल जाटव (55) का शव सुबह झाड़ियों के बीच पेड़ पर लटका मिला तो, कोहराम मच गया। पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक का जमीनी विवाद भी बताया जा रहा है एवं मृतक को मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी गई थी। पुलिस ने शव पेड़ से उतार कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों को भगाने के लिए मृतक खेत पर रात में कई बार जाता रहता था लेकिन, बीती रात जानवर भगाने गया तो, लौट कर नहीं आया। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी महिला संगीत में पड़ोस में गई थी, जो लौट कर आई तो, घेर में मृतक नहीं था, जिसके बाद खोजबीन शुरू की गई।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply