सत्ता के नशे में चूर शराबी भाजपाईयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सत्ता के नशे में चूर शराबी भाजपाईयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

बदायूं में भी भाजपाईयों पर सत्ता का सुरूर चढ़ने लगा है। सत्ता के नशे में चूर भाजपाईयों ने शराब भी पी ली, तो उनका दिमाग सातवें आसमान को भी फाड़ने लगा। दबंगई और गुंडई की सीमा पार हुई, तो सभी को धुन दिया गया। पिटने के बाद सत्ता और शराब का नशा झटके से उतर गया, फिर पुलिस की शरण में पहुंच गये। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र की है। हाईवे के किनारे एक ढाबा है, जो शाम होते ही बार में बदल जाता है, यहाँ उझानी और बदायूं के तमाम बिगड़े हुए रईस पहुंच जाते हैं, जो देर रात तक यहाँ मस्ती करते रहते हैं। बताते हैं कि बीती रात उझानी के कुछ चर्चित भाजपाई इसी बदनाम ढाबे पर शराब पी रहे थे। सत्ता के साथ शराब का गठजोड़ हुआ, तो ढाबा के कर्मचारियों पर ही दबंगई दिखाने लगे। कर्मचारियों ने शालीनता से बैठ कर शराब पीने की चेतावनी दी, तो भाजपाई आग की तरह भड़क उठे। गालियों की बौछार करने लगे, तो ढाबे के कर्मचारी एकजुट हो गये।

बताते हैं कर्मचारियों ने लाठी-डंडों, जूतों-चप्पलों, लातों और थप्पड़ों से जमकर पीटा। आधा घंटे की पिटाई के बाद भाजपाईयों का नशा उड़ गया, जिसके बाद उन्हें इंसान होने का अहसास हुआ, तो सीधे उझानी कोतवाली पुलिस की शरण में चले गये। पुलिस ने चोटों को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार कर रात में ही घर भेज दिया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply