भाजपा नेता की दुकान पर दबंगों का हमला, रूपये लूट कर भाग गये दबंग

भाजपा नेता की दुकान पर दबंगों का हमला, रूपये लूट कर भाग गये दबंग

बदायूं जिले में दबंगों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। भाजपा नेता की दुकान पर दबंगों ने हमला बोल दिया। सामान सड़क पर फेंक दिया। भीड़ आना शुरू हुई तो, दबंग रूपये लूट कर फरार हो गये। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

बताते हैं कि कस्बा उझानी में जैन धर्म कांटे के निकट भाजपा नेता संजीव गुप्ता की किराना की दुकान है। दुकान किराये पर है, जो दुकान स्वामी ने बेच दी है। नये क्रेता की ओर से देर शाम कुछ दबंग दुकान पर आ धमके। दुकान पर भाजपा नेता संजीव का बेटा बैठा था, जिससे दबंग अभद्रता करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो, दबंग सामान निकाल कर सड़क पर फेंकने लगे। दुकान पर हंगामा होता देख आस-पास के लोग जमा होने लगे तो, दबंग रूपये लूट कर भाग गये। घटना के दौरान पुलिस आस-पास नजर नहीं आ रही थी। पुलिस होती तो, दबंग उसी समय पकड़े जा सकते थे।

सूचना मिलने पर भाजपा नेता संजीव दुकान पर पहुंचे, उन्होंने घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है लेकिन, पुलिस ने अभी तक दबंग गिरफ्तार नहीं किये हैं। वारदात रोकने में असफल साबित हुई पुलिस बाद में भी दबंगों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। घटना उझानी में चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply