बंदरों की घुड़की से घबराये बुजुर्ग की छत से गिरने से मौत

बंदरों की घुड़की से घबराये बुजुर्ग की छत से गिरने से मौत

बदायूं जिले में बंदरों का आतंक निरंतर बढ़ता जा रहा है। बंदर गाँव और शहर में समान रूप से हावी हो गये हैं लेकिन, बंदरों के आतंक की ओर प्रशासन का ध्यान तक नहीं है। बंदरों के दौड़ाने के कारण एक बुजुर्ग की जान ही चली गई।

दुःखद घटना उघैती थाना क्षेत्र के गाँव सराह बघौली की है। बताते हैं कि 50 वर्षीय राम सिंह पुत्र भीमसेन छत पर सो रहे थे तभी, दर्जन भर बंदर छत पर जमा हो गये और राम सिंह को घुड़की देने लगे। बंदरों की घुड़की से घबराये राम सिंह भागे तो, सीधे जमीन पर जा गिरे। छत से गिरने के कारण राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। आवाज सुन कर परिजन आये तो, गंभीर रूप से घायल राम सिंह को परिजन अस्पताल लाने लगे।

बताते हैं कि अस्पताल लाते समय गंभीर रूप से घायल राम सिंह ने दम तोड़ दिया। राम सिंह का निधन होते ही परिवार में कोहराम मच गया। गाँव में भी असमय हुई मौत से लोग स्तब्ध हैं और कोई दुःख जताते हुए बंदरों को कोस रहा है। बंदरों से पीड़ित लोगों का कहना है कि प्रशासन ने शीघ्र ही कोई इंतजाम नहीं किया तो, आने वाले दिनों में बंदर और बड़ी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply