असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख

असामाजिक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पोती कालिख

बदायूं जिले में जातीय संघर्ष कराने के प्रयास होते रहे हैं लेकिन, असामाजिक तत्वों को सफलता नहीं मिल पा रही है। एक बार फिर असामाजिक तत्वों ने दुश्मनों को फंसाने के उद्देश्य से डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर दी। तेजतर्रार सीओ ने मौके पर पहुंच कर शांति व्यवस्था कायम करा दी है।

घटना उघैती थाना क्षेत्र के गाँव घनसौली की है, यहाँ प्राथमिक विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी हुई है। बताते हैं कि बीती रात असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा पर कालिख पोत दी एवं क्षति ग्रस्त करने का प्रयास किया। लोगों ने सुबह देखा तो, लोग आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रतिमा साफ करा दी। सीओ इरफान नासिर खान भी पहुंच गये, उन्होंने लोगों को समझा कर शान्ति व्यवस्था कायम करा दी है।

बताया जा रहा है कि कुछ लोग दुश्मनों को फंसाना चाहते हैं, इसीलिए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। यह भी बता दें कि इससे पहले जिले में कई जगह डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ करने की घटनायें हो चुकी हैं लेकिन, जाँच में रखवाले ही अपराधी साबित हुए थे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply