रंग के बहाने विवाहिता का यौन उत्पीड़न, शिकायत के बाद प्रधान का हमला

रंग के बहाने विवाहिता का यौन उत्पीड़न, शिकायत के बाद प्रधान का हमला

बदायूं जिले में कुछेक स्थानों पर दबंगों और छिछोरों ने होली बदरंग कर दी। प्रधान ने रंग लगाने के बहाने विवाहिता का यौन उत्पीड़न किया और जब पीड़िता ने थाने में शिकायत कर दी तो, दबंग प्रधान ने दर्जनों सशस्त्र लोगों के साथ हमला कर दिया। पीड़िता सहित कई लोग घायल हैं। पुलिस आरोपी प्रधान का ही पक्ष लेती नजर आ रही है।

वारदात उघैती थाना क्षेत्र की है। मंगलवार को प्रधान एक घर में घुस गया और विवाहिता का रंग लगाने के बहाने यौन उत्पीड़न करने लगा। विवाहिता चीखी तो, आवाज सुन कर भतीजा आ गया, उसने प्रधान के चंगुल से विवाहिता को छुड़ाया। पीड़िता ने थाना उघैती में शिकायत कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह आरोपी को बता दिया तो, दबंग प्रधान ने बुधवार की सुबह तमाम सशस्त्र लोगों के साथ हमला कर दिया। पीड़िता सहित कई लोगों को बेरहमी से पीटा एवं फायरिंग कर गाँव में दहशत भी फैलाई।

सूचना पर पुलिस आ गई, साथ ही पीड़िता ने पुनः शिकायत की है लेकिन, आरोप है कि पुलिस दबंग प्रधान के साथ ही खड़ी है एवं खुलेआम प्रधान पक्ष का समर्थन कर रही है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष के लोग भी हिरासत में ले लिए हैं, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हैं। बिसौली क्षेत्र में भी बच्चों के विवाद में जमकर मारपीट हुई है, जिससे कई लोग घायल हुए हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply