सुहागरात के बाद दूल्हा गायब होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किये बयान

सुहागरात के बाद दूल्हा गायब होने से हड़कंप, पुलिस ने दर्ज किये बयान

बदायूं जिले में अजब-गजब घटनायें होती रहती हैं। सुहागरात के बाद दूल्हा रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। नव-विवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, वहीं खबर ससुराल में पहुंची तो, वहां भी हड़कंप मच गया। पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई तो, पुलिस भी तत्काल सक्रिय हो गई। पुलिस ने नव-विवाहिता के साथ परिजनों के बयान दर्ज कर जाँच शुरू कर दी।

थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम केरई सेरई निवासी मंगली के बेटे सोनू की शादी थाना कादरचौक क्षेत्र के ग्राम जलालपुर से हुई है। बारात 16 दिसम्बर को गई थी। 17 दिसम्बर को दुल्हन पिंकी को लेकर दूल्हा सोनू अपने गांव केरई सेरई लौटा था, जिसके बाद पारंपरिक पूजा-अर्चना हुई, इस दौरान सब कुछ सही रहा। बताया जा रहा है कि 18 दिसम्बर की शाम को सोनू किसी से फोन पर वार्ता कर रहा था, जिसके बाद अचानक गायब हो गया।

देर रात तक सोनू दिखाई नहीं दिया तो, परिजनों ने खोजबीन शुरू की। जब सोनू का कहीं पता नहीं चला तो, रिश्तेदारों से जानकारी ली गई एवं उसकी ससुराल भी खबर पहुंचा दी गई। सोनू के गायब होने की खबर से ससुराल में मातम छा गया एवं ससुर प्रेमराज गांव केरई सेरई पहुंच गये।

थकहार कर सोनू के भाई महाराज सिंह ने थाना जरीफनगर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दे दी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदी दर्ज करने के बाद नव-विवाहिता पिंकी और परिजनों के बयान दर्ज किये लेकिन, सोनू के गायब होने का पता नहीं चल सका। सब सोनू की खोजबीन में जुटे थे तभी, देर शाम सोनू लौट आया लेकिन, सोनू के लौटने की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि दहेज में बाइक न मिलने के कारण सोनू भाग गया था।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply