शहर में गुंडई रोकने में पुलिस नाकाम, साले की सजा बहनोई को दी

शहर में गुंडई रोकने में पुलिस नाकाम, साले की सजा बहनोई को दी

बदायूं शहर में दबंग खुलेआम आतंक बरपा रहे हैं, लेकिन पुलिस दबंगों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है, पर पुलिस निर्दोष के घर में घुस कर तांडव करती नजर आ रही है। साले के कारण पुलिस ने बहन-बहनोई को जमकर पीटा एवं घर में तोड़-फोड़ भी की।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में होटल एलए के सामने साइड को लेकर दबंग बाइक सवारों ने टैंपो चालक को रुई की तरह धुन दिया। गरीब टैंपो चालक की बेरहमी से मार लगाई गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल है। घायल का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सड़क पर खुलेआम होने वाली दबंगई और गुंडई पर पुलिस रोक नहीं लगा पा रही है, लेकिन दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर स्वयं भी गुंडई दिखा रही है। घटना वजीरगंज थाना क्षेत्र के गाँव रेहड़िया की है। राजपाल के घर में घुस कर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जमकर तांडव किया है।

राजपाल ने बताया कि उसका साला प्रेम प्रसंग में किसी लड़की को भगा ले गया है, जिसके चलते पुलिस ने उसके घर निरर्थक तांडव किया, जबकि उसकी कोई भूमिका नहीं है। पीड़ित ने बताया कि घर में जरूरी और कीमती सामान तोड़ने के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने पीटा। राजपाल घायल है, उसका जिला अस्पताल में उपचार हो रहा था, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे रिलीव करा दिया गया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply