इलू उर्फ लवली की हत्यारोपी लड़कियों को गिरफ्तार करने की मांग

इलू उर्फ लवली की हत्यारोपी लड़कियों को गिरफ्तार करने की मांग

बदायूं जिले की पुलिस पर हत्या की आरोपी दो लड़कियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लग रहा है। हत्यारोपियों से किसी तरह बच गई मृतका की बहन ने पुलिस के अफसरों से शेष आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित रामनाथ कॉलोनी में उसहैत थाना क्षेत्र के गाँव खेड़ा जलालपुर निवासी रमाकांत मिश्रा की इलू उर्फ लवली मिश्रा एवं नीरज मिश्रा नाम की बेटियां चाचा श्यामवीर मिश्रा के पास रहती थीं। गाँव का ही एक लड़का इलू पर शादी करने का दबाव बना रहा था, वह भाई, बहन और बहन की सहेली के साथ 3 फरवरी की शाम लगभग 6 बजे अचानक घर आ धमका। इलू पर शादी करने का दबाव बनाने लगा तो, इलू ने शादी करने से मना कर दिया, जिसके बाद सभी ने इलू पर हमला कर दिया।

इलू को गोली मार दी गई थी, उसे बचाने आई छोटी बहन नीरज भी घायल कर दी गई थी। गोली लगने से इलू की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल नीरज ने को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, इस प्रकरण में श्याम मिश्रा ने अमित, सुमित और बबली को नामजद कराया था एवं एक अज्ञात दर्शाया गया था। पुलिस ने अमित-सुमित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बबली और उसकी सहेली को लेकर पुलिस ने कहा था कि उनके विरुद्ध साक्ष्य नहीं मिले हैं। विवेचना के दौरान साक्ष्य मिले, तो उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा।

उक्त प्रकरण में आज मृतका की बहन नीरज मिश्रा पुलिस विभाग के अफसरों से मिलने आई थी, इस दौरान उसने पत्रकारों से कहा कि दोनों आरोपी लड़कियों को पुलिस बचा रही है, जबकि वे भी बराबर की दोषी हैं, उसने मांग कि दोनों आरोपी लड़कियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

पढ़ें: भाई का दुःख देखा नहीं जा रहा था, इसलिए इलू में गोली मार दी

Leave a Reply