रोजा में हरा रंग और धार्मिक क्रिया-कलाप करने पर विवाद

रोजा में हरा रंग और धार्मिक क्रिया-कलाप करने पर विवाद

बदायूं में भी रंगों से चिढ़ाने की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन यहाँ विवाद भगवा रंग पर नहीं, बल्कि हरे रंग पर है। पुरातत्व विभाग की निगरानी वाले रोजा में हरा रंग करने, धार्मिक क्रिया-कलाप करने और असामाजिक तत्वों द्वारा नशा कर लड़कियों को छेड़ने के गंभीर मुद्दे को लेकर महिलायें लामबंद हो गई हैं।

थाना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला जवाहरपुरी में इकलास खान का मकबरा स्थित है, जिसे मोहल्ले के लोग राजा महीपाल का रोजा कहते हैं, यह पुरातत्व विभाग की संपत्ति है। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि यहाँ कुछ लोग आकर हरा रंग करते हैं और धार्मिक क्रिया-कलापों के द्वारा एएसआई की संपत्ति को नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि यहाँ नशीली वस्तुओं का प्रयोग किया जाता है, साथ ही गुंबद पर खड़े होकर नशेड़ी छतों पर झांकते हैं, यहाँ असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा रहता है, जो लड़कियों से छेड़-छाड़ करते हैं।

निशा सिंह, मीना सिंग, संतोष, रेखा शर्मा, मीनू, सोनम, मनी, दिव्या, अंजूलता शर्मा, सरोज शर्मा, लक्ष्मी चौहान, पूनम, सिंधु, प्रतिमा, धर्मेश्वर, रजनी और पुष्पा सहित तमाम महिलाओं ने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। कार्रवाई न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर किया और असामाजिक तत्वों को खदेड़ने का आश्वासन भी दिया है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply