राजेन्द्र मौर्य हत्या कांड में आया नया मोड़, मृतक के पिता ने दी एक और तहरीर

राजेन्द्र मौर्य हत्या कांड में आया नया मोड़, मृतक के पिता ने दी एक और तहरीर

बदायूं जिले में देर शाम हुई युवक की हत्या के प्रकरण में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता ने गाँव के ही लोगों पर युवक को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारने का आरोप लगाया था, अब पिता ने एक और तहरीर दी है, जिसमें आत्म हत्या की बात कही गई है। पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गाँव मलखानपुर निवासी पान सिंह ने आरोप लगाया था कि राजेन्द्र मौर्य (26) को शाम करीब 4: 30 बजे गाँव के बाहर ही कार में रामवीर, सुभाष और विकास ने गोलियों से भून दिया। हत्यारोपी गोली मार कर आराम से फरार हो गये। परिजन घायल को उपचार हेतु लेकर बिसौली गये तो, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। राजेन्द्र की मौत की सूचना फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई एवं पुलिस में हड़कंप मच गया।

पढ़ें: कार में गोली से भून दिया राजेन्द्र मौर्य, परिवार में मचा कोहराम, क्षेत्र में दहशत

सूचना पर पहुंची पुलिस जाँच में जुट गई। कार में तमंचा मिलने पर घटना संदिग्ध प्रतीत होने लगी, जिसके बाद मृतक के पिता पान सिंह ने पुनः एक तहरीर दी, जिसमें राजेन्द्र द्वारा आत्म हत्या करने की आशंका जताई गई है। पुलिस अभी भी जाँच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जायेगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply