झोलाछाप डॉक्टर की चाकू से गोद कर हत्या, गुप्तांग भी काट ले गये हत्यारे

झोलाछाप डॉक्टर की चाकू से गोद कर हत्या, गुप्तांग भी काट ले गये हत्यारे

बदायूं जिले में कानून व्यवस्था में सुधार नहीं हो पा रहा है। जिसके मन में जो आता है, वह वही कर लेता है। हत्या जैसी जघन्य वारदातों का भी ग्राफ नहीं गिर रहा है। बीती रात एक झोलाछाप डॉक्टर की न सिर्फ हत्या कर दी बल्कि, उसका गुप्तांग भी काट लिया। सुबह शव मिलने पर कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जघन्य वारदात बिनावर थाना क्षेत्र के गांव सिंगरौरा की है, यहां बरेली जिले में स्थित आंवला कोतवाली के गांव गणेशपुर निवासी 50 वर्षीय राजाराम की ननिहाल है, वह ननिहाल में रहकर झोलाछाप डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करता था। मृतक के साले ने बताया कि राजाराम सोमवार को क्लीनिक बंद कर घर लौट रहा था तभी, उसकी अज्ञात लोगों ने चाकू के वार से हत्या कर दी, चाकू के वार से चेहरा घायल है और उसका गुप्तांग भी काट लिया गया है। हत्यारे शव जंगल में फेंक गये। सुबह लोग जब खेतों पर पहुंचे तो, राजाराम का शव जंगल में पड़ा देखा गया, जिसके बाद कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि झोलाछाप डॉक्टर की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या करने का मामला सामने आया है। फिलहाल शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और टीम गठित कर हत्यारोपियों की तलाश करना शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी और शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

उक्त वारदात से स्वास्थ्य विभाग भी सवालों के घेरे में है। घटना के बाद पुलिस भी कह रही है कि मृतक झोलाछाप डॉक्टर था लेकिन, स्वास्थ्य विभाग ने उसके क्लीनिक पर कभी कार्रवाई नहीं की। गुप्तांग कटने से हत्या का कारण चरित्रहीनता माना जा रहा है। पुलिस जुटी है। विवेचना के बाद असलियत सामने आ जायेगी।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply