सांड ने गुप्तांग में सींग घुसा कर विवाहिता को किया घायल

सांड ने गुप्तांग में सींग घुसा कर विवाहिता को किया घायल

बदायूं जिले में अजीब तरह की घटनायें सामने आ रही हैं। भाजपा विधायक के गाँव में एक सांड ने एक विवाहिता को गुप्तांग में सींग घुसा कर घायल कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना बिनावर थाना क्षेत्र के गाँव त्रिलोकपुर की है। बताते हैं कि एक विवाहिता घर के बाहर काम कर रही थी, तभी गाँव में घूमते रहने वाले एक सांड ने विवाहिता पर हमला कर दिया। विवाहिता सचेत हो पाती, उसके शोर मचाने पर आस-पास के लोग जमा हो पाते, उससे पहले सांड ने विवाहिता के गुप्तांग में सींग घुसा दिया, जिससे चीख कर विवाहिता घटना स्थल पर ही ढेर हो गई। आस-पास के लोग दौड़ कर आये तो, लोगों ने शोर मचा कर सांड को भगाया।

घायल विवाहिता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने विवाहिता को भर्ती कर लिया। डॉक्टर घायल विवाहिता का उपचार कर रहे हैं। डॉक्टर का कहना है कि उपचार के बाद घायल विवाहिता को लंबे समय आराम करना पड़ेगा तब, विवाहिता चलने-फिरने लायक हो पायेगी। घटना गाँव व क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है एवं क्षेत्र में सांड की दहशत फैल गई है। यह भी बता दें कि भाजपा विधायक कुशाग्र सागर के पिता पूर्व विधायक योगेन्द्र सागर गाँव त्रिलोकपुर के ही मूल निवासी हैं।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply