मेंहदी की रस्म से उठा कर दूल्हे में मारी गोली, एक बाराती घायल

मेंहदी की रस्म से उठा कर दूल्हे में मारी गोली, एक बाराती घायल

बदायूं जिले में जघन्य वारदातें निरंतर जारी हैं। आज निकाह होना था, उससे पहले एक दूल्हे को गोली मार दी, वहीं एक बारात में एक युवक के गोली लग गई। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अलापुर थाना क्षेत्र के गाँव कुतरई निवासी यूसुफ की क्षेत्र के गाँव गौरामई बारात जानी थी। मेंहदी रस्म चल रही थी, तभी यूसुफ को कुछ लोग बुला कर ले गये और फिर उसे गोली मार दी। यूसुफ के गोली लगते ही कोहराम मच गया। हमलावर भाग गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन हमलावर पकड़ से बाहर हैं। घायल दूल्हे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। बताते हैं कि यूसुफ दिल्ली में काम करता है, वहीं गाँव के ही कुछ लोगों से हाल ही में मारपीट की घटना हुई थी।

दूसरी घटना बिसौली क्षेत्र की है, यहाँ बारात में गाँव सिलहरी निवासी अभिषेक को गोली लग गई। गोली लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। घायल अभिषेक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टर उसके उपचार में जुटे हुए हैं। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं है और न ही पीड़ित ने पुलिस को सूचित किया है। घटना संदिग्ध बताई जा रही है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply