घर में घुस कर सोते समय आजम ने किया किशोरी का यौन उत्पीड़न

घर में घुस कर सोते समय आजम ने किया किशोरी का यौन उत्पीड़न

बदायूं जिले में एक किशोरी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप आजम नाम के युवक पर है, जिसने सोते समय किशोरी को दबोच लिया था। किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। खुलासा होने पर घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

घटना उसहैत थाना क्षेत्र की है। किशोरी का कहना है कि उसकी बीमार माँ का पिता बरेली में इलाज करा रहे थे, इस दौरान वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि दो माह पूर्व वह घर में सो रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आजम घर में घुस आया और फिर उसने सोते समय ही दबोच लिया, वह चीखी-चिल्लाई पर, आरोपी उसका यौन उत्पीड़न करता रहा। आरोपी किशोरी का बेरहमी से यौन उत्पीड़न कर आसानी से चला गया।

घर में अकेली होने के कारण पीड़ित किशोरी घटना को दबा गई। 16 मार्च को उसके परिजन वापस लौटे तो, उसने घटना के बारे में उन्हें बताया। परिजनों ने घटना को दबाने की जगह आरोपी को दंडित कराने का निर्णय लिया और फिर किशोरी ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी। घटना का खुलासा होने से लोग स्तब्ध हैं और घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply