महिलाओं की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें: डीके ठाकुर

महिलाओं की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें: डीके ठाकुर

बदायूं स्थित पुलिस लाइन सभागार में आज 8 मार्च को आने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बरेली क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक डीके ठाकुर महत्वपूर्ण जानकारी दी, साथ ही अधीनस्थों को कड़े निर्देश भी दिए

आईजी जोन डीके ठाकुर द्वारा महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर- 1090, 9454401090, यूपी- 100 व महिला सुरक्षा संबंधी एप सहित अन्य तमाम महिला संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी तथा महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं से संबंधित अपराधों को नियंत्रण करने हेतु निर्देशित किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि यदि कोई पीड़ित महिला थाने पर आती है तो, उसको सांत्वना देते हुये उसकी समस्याओं का सुनकर निस्तारण करें।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वरा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर ये कार्यक्रम तीन दिवस तक चलाया जायेगा। 1090 महिला हेल्प लाइन में कॉल करें, जहाँ आपकी पहचान गोपनीयता रखी जाएगी, न ही कोई थाने पर जाने की ज़रूरत होगी । क्षेत्राधिकारी उझानी द्वारा भी महिलाओं से संबंधित हेल्पलाइन नंबर व योजनाओं के बारे में बताया गया। कुछ अति महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे, यूपी सरकार द्वारा सभी जिलों में महिलाओं के लिए चलाये जा रहे आशा ज्योति केंद्र के बारे में बताया गया, जिसमें महिलाओं को कानूनी व चिकित्सकीय मदद दी जाती है, इसके हेल्प लाइन नंबर 181 के बारे में जानकारी दी गयी तथा सेल्फ डिपेंड के गुण, महिला अपराध से सम्बन्धित कानूनी प्रावधान, महिला सुरक्षा के सम्बन्ध मे उ. प्र. पुलिस विभाग द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सेवाओं के बारे में बताया गया।

अंत में पुलिस कार्यालय की 3 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये पुलिस महानिरीक्षक डीके ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया। संचालन क्षेत्राधिकारी सहसवान सर्वेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. एस. पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर वीरेन्द्र सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी उझानी भूषण वर्मा, महिला थानाध्याक्ष शर्मीला शर्मा, एलआईयू निरीक्षक सुनीता सिंह व अन्य समस्त अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply