पौधे लगा कर किया जिले को हरा-भरा बनाने का आह्वान

पौधे लगा कर किया जिले को हरा-भरा बनाने का आह्वान

बदायूं जिले में पौधारोपण अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। जनप्रतिनिधि, प्रशासन और आम जनता अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। पौधारोपण के साथ ही अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित करने की दिशा में भी पहल की जा रही है।

रविवार को एक व्यक्ति, एक वृक्ष योजना के अंतर्गत सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा लगभग 70-80 पौधे रोपे गये। छायादार और फलदार के पेड़ों को लगाया गया। जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा द्वारा डीएम कैंप कार्यालय पर पेड़ों की व्यवस्था की गई।

सदर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की मंशा है कि प्रत्येक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करे, जिससे प्रकृति में हरियाली आएगी तो, देश में खुशहाली होगी। पेड़ सभी को जीवन देने वाली हवा देते हैं और गंदी हवा लेते हैं। पेड़ के बिना जीवन ही संभव नहीं है। शेखूपुर विधायक ने कहा कि पेड़ों से हमें छाया फल-फूल व लकड़ी जैसे महत्वपूर्ण व आवश्यक वस्तुएं प्राप्त होती हैं, जो मनुष्य के जीवन में काम में आती है। पौधारोपण करने सेे वातावरण प्रदूषित नहीं होता है। पेड़ों से मौसम का बदलाव सही समय से होता है। उन्होंने कहा कि जितना ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण किया जाएगा, उतने ही कम लोग बीमार होंगे। प्रत्येक व्यक्ति का उद्देश्य होना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाकर प्रकृति को सुंदर बनाने में सहयोग करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि पेड़ तो हमारे जीवन का एक अंग है, उनके बिना तो जीवन ही संभव नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि लोगों को घर तथा बाहर जहां जगह हो, वहां पर कम से कम एक व्यक्ति एक पेड़ जरूर लगाये। पेड़ लगाने से वातावरण में सुधार होता है, जिससे मनुष्य स्वस्थ रहकर अपना जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत कर सकता हैं। पेड़ों को कभी भी काटना नहीं चाहिए बल्कि, ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए राम सिंह, जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चंद्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply