भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर छा गये सीकू भैया, गदगद दिखे विधायक बब्बू भैया

भव्य तिरंगा यात्रा निकाल कर छा गये सीकू भैया, गदगद दिखे विधायक बब्बू भैया

बदायूं जिले की नगर पंचायत अलापुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान का भव्य आयोजन किया गया। डीजे साउंड के जोर-शोर के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें जनसैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगा यात्रा पर छतों से फूलों की वर्षा की गई।

तिरंगा यात्रा का संयोजन एवं नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” ने किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” ने किया। हाथ में तिरंगा लेकर डीजे साउंड पर थिरकते युवाओं ने तिरंगा यात्रा को भव्यता के साथ दिव्यता प्रदान कर दी। यात्रा में कस्बा अलापुर के साथ क्षेत्र के हजारों लोगों ने भागीदारी की, जिससे कुछेक घंटों के लिए अलापुर की सड़कें जाम हो गईं। हर ओर तिरंगाधारी ही दिखाई दे रहे थे।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” अलापुर में जब भी आयोजन करते हैं, वे हर बार चौंका देते हैं। हर अगला कार्यक्रम पिछले कार्यक्रम की तुलना में भव्य होता है, इस बार भी उन्होंने जिले भर के कस्बों को पीछे छोड़ दिया। यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर विधायक राजीव कुमार सिंह “बब्बू भैया” गदगद दिखाई दिए, उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।

तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता सीबी गुप्ता, अनुरोध गुप्ता, अरुण कुमार, लवली भारद्वाज, श्रीकांत मिश्रा, रिंकू सारस्वत, गौरव भारद्वाज, अनुज शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि अली हमजा, डॉ. चक्रेश नंदन, शिवम पाठक, विजय गुप्ता, रामबेटी कश्यप, शकील बक्शी, हबीब उद्दीन, लईक उद्दीन, शबाब उद्दीन, बन्ने मेम्बर, नजमूल, बबलू राठौर, सोनू बाल्मीकि, उदयवीर सागर, रामेश्वर राठौर और नीरज सागर सहित असंख्य लोगों ने भाग लिया। यात्रा को भव्य बनाने में सहयोग करने वालों का पंडित शारदाकांत “सीकू भैया” ने आभार जताया।

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply