नगर पालिका परिषद उझानी और दातागंज में भी तय हुए भाजपा प्रत्याशी

नगर पालिका परिषद उझानी और दातागंज में भी तय हुए भाजपा प्रत्याशी

बदायूं नगर पालिका परिषद के बाद जिले में सबकी नजरें उझानी और दातागंज नगर पालिका परिषद पर टिकी हुई थीं, यहाँ भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशी तय कर लिए हैं, जिनकी विधिवत घोषणा कर दी जायेगी। अन्य नगर पंचायतों की भी प्रदेश मुख्यालय पर अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है।

उझानी नगर पालिका परिषद से भाजपा ने शंकर रूद्र गुप्ता का नाम तय कर लिया है। शंकर रूद्र गुप्ता ने कई बड़े धनाढ्यों को पटखनी देकर भाजपा का टिकट हासिल करने में विजय प्राप्त कर ली है। दातागंज नगर पालिका परिषद के राजीव कुमार गुप्ता लोकप्रिय चेयरमैन रहे हैं, उन्होंने दातागंज को मंडल की सर्वश्रेष्ठ नगर पालिका परिषद बना दिया था, यहाँ पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षण होने के चलते राजीव कुमार गुप्ता चुनाव लड़ने से वंचित हो गये, इसलिए सबकी नजरें टिकी हुई थीं कि भाजपा उनकी जगह किसे देना चाहेगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने आकाश वर्मा को प्रत्याशी तय कर लिया है। बताते हैं कि आकाश सर्राफा का काम करते हैं, साथ ही बाइक की एजेंसी के स्वामी हैं।

इसके अलावा उसावां से पुष्पा देवी, उसहैत से आशा देवी, अलापुर से दुर्गावती सागर, गुलड़िया से प्रतिभा पटेल, कछला से राजेश कुमार सिंह, सैदपुर से महजबीन बेगम, मुड़िया से वंदना मिश्रा ,फैजगंज बेहटा से विजेंदर पाल सिंह, रुदायन से अनूप सिंह प्रत्याशी घोषित कर दिए गये हैं।

भाजपा बदायूं नगर पालिका परिषद से दीपमाला गोयल, नगर पंचायत वजीरगंज से शकुंतला वार्ष्णेय पत्नी राहुल वार्ष्णेय, बिल्सी से अनुज वार्ष्णेय, सहसवान से अनुज माहेश्वरी, बिसौली से सरिता वार्ष्णेय और कुंवरगाँव से अजीत सिंह “मिक्की” सिंह को अपना प्रत्याशी तय कर चुकी है। नगर पंचायत इस्लामनगर, सखानूं और ककराला में भाजपा ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है।

पढ़ें: बदायूं नगर पालिका परिषद में दीपमाला गोयल ही होंगी भाजपा की योद्धा

(गौतम संदेश की खबरों से अपडेट रहने के लिए एंड्राइड एप अपने मोबाईल में इन्स्टॉल कर सकते हैं एवं गौतम संदेश को फेसबुक और ट्वीटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं, साथ ही वीडियो देखने के लिए गौतम संदेश चैनल को सबस्क्राइब कर सकते हैं)

Leave a Reply